महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 जनवरी। स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद में युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। छात्रों को विवेकानंद जी की जीवनी के बारे में जानकारी दी गई।
प्राचार्य अमी रूफस ने बताया कि शिकागो (अमेरिका) में विश्व धर्म सम्मेलन पार्लियामेंट ऑफ रिलीजन्स में अपने भाषण की शुरूआत उन्होंने बहनों और भाइयों शब्द से की। इसके बाद उनके विचार सुनकर सभी विद्वान चकित हो गये। अमेरिका में उनका बहुत स्वागत हुआ। वहां उनके समर्थकों का बड़ा समुदाय हो गया।
इस अवसर पर छात्रों की ओर से नोबल साहू कक्षा 11 वीं कामर्स ने विवेकानंद की जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी आकांक्षा भोई ने किया। आभार प्रदर्शन प्रमोद कुमार कन्नौजे ने किया।
इस अवसर पर संस्था के गोसाई राम टांडेकर, प्रियंका पीटर, शिवा कोटेश्वरम्मा, विकास यादव, शशबीरकौर संधु, मितेश शर्मा, डी.बसंत साव, नेहा दुबे, हीरालाल जोशी, रंजीत सिंह रूपराह, कीर्ति थवाईत, कल्याणी सोनकर, रूपा पांडेय, दिव्येश वाणी, योगिता ठाकुर, हेमलाल चक्रधारी, मधु साहू, मदनलाल कौशिक, शनिदेव सिंह ठाकुर, नेहा सिंह, आकांक्षाजैन, रौनक अग्रवाल, ध्रुति श्रीवास्तव, अंशुमाला बारिक, ऋतुराज देवांगन, मनीषा कन्नौजे, प्रेम यादव, अंजली कहार, प्रखर साहू, पूर्णिमा चन्द्राकर, अंजू चन्द्राकर, तेजेश्वरी साहू, झम्मन, मोहन, प्रकाश, दुर्गा सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।