महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14जनवरी। रविवार की रात 2 बजकर 54 मिनट में सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही दिन बड़ा होने लगेगा तथा तापमान बढ़ेगा। इस बार मकर संक्रांति पर्व 14 की बजाए 15 को मनाई जाएगी। दरअसल 14 की रात 2 बजकर 54 मिनट में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में 15 जनवरी 2024 को प्रात: से ही पुण्यकाल प्रारंभ हो जाएगा।
मालूम हो कि पिछले कुछ वर्षों से संक्रांति 14 की जगह 15 जनवरी को मनाई जा रही है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही दिन बड़ा होने लगेगा। मिली जानकारी के अनुसार मकर संक्रांति एक महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान और ज्योतिषविदों एवं पंचांग के अनुसार 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव 14 जनवरी की रात 2 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
फलस्वरूप इस बार 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। नगर पंडित पंकज तिवारी के अनुसार कल 15 जनवरी को प्रात: से ही पुण्य काल प्रारंभ हो जाएगा। मकर संक्रांति का पुण्य काल प्रात: 7.15 बजे से शुरू हो जाएगा। इस दिन दान का विशेष महत्व है। यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है।
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। देश भर में इस त्यौहार को कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है। हालांकि इसके विपरीत यह त्यौहार चंद्रमा की विभिन्न स्थितियों के आधार पर मनाए जाने वाले अन्य हिंदू त्योहारों में से एक है। संक्रांति में चंद्र कैलेण्डर के बजाय सौर कैलेण्डर के अनुसार तिथियों की गणना की जाती है। इस दिन से दिन बड़े होने लगते हैं और रातें छोटी। यह पर्व एक सक्रांति पर्व है। इसी दिन से दिन और रात बरारबर होते ही वसंत ऋतु क ा आगमन होता है।