महासमुन्द
केंद्रीय मंत्री शेखावत सोमवार को महासमुंद में
14-Jan-2024 2:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,14 जनवरी। भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कल सोमवार 15 जनवरी को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10 बजे रायपुर से प्रस्थान कर 10.40 बजे महासमुंद के विशेष पिछड़ी जनजाति ग्राम झालखमहरीया पहुंचेंगे। जहां वे विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों के साथ चर्चा कर योजनाओं की जानकारी लेंगे।
तत्पश्चात श्री शेखावत पूर्वान्ह 11.45 बजे जिला पंचायत में प्रधानमंत्री जन मन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात अपरान्ह 1.45 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे