महासमुन्द
साइबर क्राइम जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों को किया जागरूक
14-Jan-2024 2:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 जनवरी। पुलिस अधीक्षक महासमुंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत 13 जनवरी को एन एस एस कैंप खरोरा साईं मंदिर परिसर में आशी बाई गोलछा हायर सेकेण्डरी स्कूल महासमुंद द्वारा आहुत 7 दिवसीय शिविर में प्राचार्य एवं शिक्षकों की उपस्थिति में उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य ने साइबर अपराध के संबंध में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
उन्होंने बच्चों को महिला संबंधित अपराध के बारे में बताया व अपराध से बचने के तरीके के समझाये। छात्र-छात्राओं को अनुशासित रहते हुए जीवन में सफलता हासिल करने, अपने और अपने समाज के प्रति दायित्व के बारे में जागरूक किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे