महासमुन्द

वल्लभाचार्य कॉलेज में युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को किया याद
14-Jan-2024 2:26 PM
वल्लभाचार्य कॉलेज में युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 जनवरी।
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनसूया अग्रवाल केमार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाया गया।

प्राचार्य डॉ.अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन किया। इस अवसर पर युवा शक्ति छात्र छात्राओं तथा सभी  अधिकारी-कर्मचारी को संबोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय युवा दिवस नरेंद्र से स्वामी विवेकानंद तक के सफर बखूबी तय करने की याद में मनाया जाता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति के ज्ञान को इस क्षितिज के भाल पर चन्दन की तरह अंकित किया। विवेकानंद हमेशा उन समस्त बातों का समर्थन करते थे जिसके द्वारा एक व्यक्ति में ईश्वर का आभास करता है। वे हर व्यक्ति में ईश्वर की छबि का दर्शन करते थे। 

उन्होंने कहा-स्वामी विवेकानंद मानते थे कि अध्यात्म और प्रेम बलात किसी पर लादा नहीं जा सकता, ये आत्मानुभूति है। हम आत्मा से सीखते हैं क्योंकि आत्मा के भीतर ही परमात्मा का निवास है। आत्मा और परमात्मा के सम्बन्ध को मानने वाले स्वामी विवेकानंद कहते थे कि पूरी सृष्टि से प्रेम करने वाले की कायनात भी साथ देती है। 

उक्त कार्यक्रम में सभी को शुभकामना देते हुए अजय राजा एनएसएस प्रभारी पुरुष वर्ग ने कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत विवेकानंद ने अपने गुरु को माना। उनके गुरु ने उन्हें इस तरह गढ़ा की स्वामी जी से बेहतर मॉडल हमारे समक्ष कोई नहीं हो सकता। क्रिकेटर या फिल्मी सितारे दो दिन के मॉडल हो सकते हैं। लेकिन आपके जीवन को दिशा देकर विश्व पटल पर ले जाने की प्रेरणा देने वाले केवल विवेकानंद जी ही हो सकते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहा. प्राध्यापक डॉ. नीलम अग्रवाल, डॉ.रीता पाण्डेय, डा. दुर्गावती भारतीय, डॉ.ई.पी.चेलक, डा. सी.खलको, करुणा दुबे, डा.आर.के.अग्रवाल, एम.आर. धीवर, दिलीप बढ़ई, डा.ए. के. देवांगन तथा कार्यालय प्रमुख मनोज कुमार शर्मा, शशि सोनी, कुंदन देवांगन आदि उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए डॉ. रीता पाण्डेय ने कहा कि आभार इस भारत देश का जिसमें हमने जन्म लिया। युवा शक्ति के बाजुओं में ताकत होती है इतिहास बदलने की और युवा शक्ति में कुछ कर गुजरने की क्षमता को विकसित करने वाले स्वामी जी का व्यक्तित्व है। कार्यक्रम का संचालन सीमारानी प्रधान ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा पूर्णिमा साहू, विधि सोनी, यामिनी धनेश्वरी साहू एवं छात्र राजेश्वर देवांगन, डिगेश, विजय, अमन,नरेश नायक आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट