महासमुन्द

धान का अवैध परिवहन, 4 हिरासत में
13-Jan-2024 9:00 PM
धान का अवैध परिवहन, 4 हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13जनवरी।
अवैध धान परिवहन के मामले में महासमुंद पुलिस ने 4 वाहनों में 207.5 क्विंटल अवैध धान का परिवहन करते 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए 4 व्यक्तियों के पास से कुल 207.5 क्विंटन अवैध धान कीमती 6 लाख ,44 हजार 800 रुपए बरामद किया है। 

पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने  जिले के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम को संदिग्ध गतिविधियों तथा दूसरे राज्यों से अवैध धान परिवहन करने वाले के ऊपर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया था। जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम द्वारा लगातार वाहनों की सघन चेकिंग व तलाशी ली जा रही थी।

 12 जनवरी को थाना बागबाहरा क्षेत्र में रात्रि में ग्राम डोंगरगांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक व्यक्ति को 50 कट्टा कुल 27.5 क्विंटल अवैध धान परिवहन करते पकड़ा गया। वहीं थाना बागबाहरा क्षेत्र में रात्रि में ग्राम रेवा के पास एक 407 वाहन में एक व्यक्ति को 85 कट्टा कुल 34 क्विंटल अवैध धान परिवहन करते पकड़ा गया।

थाना बागबाहरा क्षेत्र में रात्रि में ग्राम चारभाठा के पास एक 407 वाहन में एक व्यक्ति को 85 कट्टा कुल 34 क्विंटल अवैध धान परिवहन करते पकड़ा गया।

इसी तरह चौकी भवरपुर, बसना क्षेत्र में रात्रि में चनाट से दलदली रोड के पास माजदा गाड़ी में एक व्यक्ति को 280 कट्टा प्रत्येक बोरी में 40 किलोग्राम कुल वजन 112 क्विंटल कीमती 347200 रुपए अवैध धान परिवहन करते पकड़ा गया।

पुलिस की टीम ने चार व्यक्तियों एवं चार वाहनों में कुल 207.5 क्विंटल धान कीमती 644900 रुपए अवैध धान को जप्त कर थाना बागबारा व चौकी भवरपुर में 102 जौ, फा. के तहत् कार्यवाही की गई।


अन्य पोस्ट