महासमुन्द
विहिप के प्रांत धर्म प्रसाद प्रमुख महोबिया अयोध्या रवाना
13-Jan-2024 3:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13जनवरी। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख धर्मेन्द्र महोबिया संगठन की ओर से बुलाये गये अयोध्या के लिए प्रस्थान हुये। प्रभातफेरी में भव्य अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी गई।
विश्व हिन्दू परिषद से महासमुंद से एक मात्र श्री महोबिया को आमंत्रण प्राप्त हुआ है।
उनके अयोध्या धाम प्रस्थान करने के पहले रानी लक्ष्मी बस्ती इमलीभांठा, अयोध्या नगर, वर्धमान नगर, राम रहीम नगर ने भव्य अभिनंदन किया। बस्ती प्रमुख विजय चंद्राकर, पालक टेकराम सेन, पार्षद देवीचंद राठी, एमआर विश्वनाथन ने अभिनंदन करते हुये कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि धर्मेन्द्र महोबिया अयोध्या रवाना हो रहे हैं। वे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में साक्षी बनेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे