महासमुन्द

राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका से राशि ने की मुलाकात
13-Jan-2024 2:34 PM
राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका से राशि ने की मुलाकात

महासमुंद,13 जनवरी। कांग्रेस नेत्री अलका लांबा को कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर  शुक्रवार को उनके दिल्ली स्थित निवास में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने सौजन्य मुलाकात कर बधाई दी। अलका लांबा ने भी  राशि त्रिभुवन महिलांग को स्वछता सर्वेक्षण के लिए देश के पूर्वी जोन में महासमुंद शहर को प्रथम पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। श्रीमती महिलांग ने  अलका लांबा को महासमुंद आगमन के लिए आमंत्रित किया।


अन्य पोस्ट