महासमुन्द
साहित्यकार शिवशंकर को उत्कृष्ट नागरिक सम्मान
12-Jan-2024 7:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा,12 जनवरी। साहित्यकार शिवशंकर को जिला मुख्यालय के एक होटल में उत्कृष्ट नागरिक सम्मान से नवाजा गया। उक्त आयोजन सर्व समाज समन्वय महासभा द्वारा किया गया था। श्री पटनायक को प्रमाणपत्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।ज्ञात हो कि श्री पटनायक 2003 में संयुक्त संचालक सहकारिता के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद वे लगातार लेखन सहित साहित्यिक गतिविधियों में लगे रहे। उन्होंने अब तक कुल 38 उपन्यास कहानी संग्रह एवं साहित्यिक पुस्तकों का लेखन किया है, इन पर अब तक 3 पीएचडी हो चुकी है एवं 2 अन्य छात्र कर रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे