महासमुन्द

10 किलो गांजा संग आरोपी पकड़ाया
12-Jan-2024 2:34 PM
10 किलो गांजा संग आरोपी पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 जनवरी।
दस किलो गांजाके साथ यूपी के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सिंघोड़ा थाना से मिली जानकारी अनुसार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली अभिषेक केसरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिंघोड़ा अमित शुक्ला मुखबिर की सूचना पर ओडिशा की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। 

जांच के दौरान ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे एक कत्थे रंग की बिना नंबर स्कूटी को रोका गया। स्कूटी की तलाशी लेने पर सीट के नीचे डिक्की में 7 पैकेट में कुल 10 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत लगभग 5 लाख का पाया गया। पुलिस द्वारा उक्त स्कूटी सहित उक्त गांजा जब्त कर आरोपी नीरज सिंह (33) निबावल (उत्तरप्रदेश) के तहत कार्रवाई की गई है।
 


अन्य पोस्ट