महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 जनवरी। सरायापली थाना के तहत अन्तर राज्यीय जांच चौकी पलसापाली में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार से ओडिशा राज्य से 40 किलोग्राम कीमत 20 लाख के रुपए के अवैध गांजा की तस्करी करते एक नाबालिग सहित 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं।
थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महासमुंद राजेश कुकरेजा के निर्देश पर सीमावर्ती का ओडि़शा राज्य से होने वाली नशीली पदार्थ, अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ के गांजा की होने वाली तस्करी पर पुलिस निगरानी के साथ मुखबिर की सूचना पर पलसापाली चौकी में लगातार संंदिग्ध वाहनों की चेकिंग जारी थी।
इसी दौरान ओडिशा पदमपुर रोड की तरफ से एक कार आई। वाहन चालक पुलिस टीम को खड़ा देख तेज रफ्तार से वापस मोडक़र भागने लगा। जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। भागने का कारण पूछने पर कार के पीछे में डिक्की में गांजा होना बताया। कार में बैठे व्यक्तियों से पुलिस ने उनका पता पूछा को उन्होंने अपना नाम तेजस्वी (23), नरेश सुमन (27)राजस्थान, उमा नरेश सुमन (27)राजस्थान और एक नाबालिग।
कार की तलाशी लेने पर दो विमल पान मसाला, एक गुलाबी रंग का ट्राली बैग, एक नीले रंग के ट्रॉली बैग में कुल जुमला 04 थैला एवं ट्राली बैग में कुल 40 किलो कीमती 20 लाख रुपए, घटना में प्रयुक्त कार कीमती 7 लाख रुपए, चार टच स्क्रीन मोबाइल कीमती 61 हजार रुपए, नगदी रकम 500 रुपए, एक और चांदी की अंगूठी कीमती 100 रुपए, कुल जुमला कीमती 27 लाख, 61 हजार, 600 रुपए को जब्ती कर आरोपियों को हिरासत में लिया है।