महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 जनवरी। पुलिस अधीक्षक महासमुंद राजेश कुकरेजा ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना एवं चौकी प्रभारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली।
इस दौरान उन्होंने शराब की अवैध बिक्री, जुआ, सट्टा व अवैध नशीला पदार्थ की बिक्री जैसी अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश तथा अवैध धान परिवहन रोकने हेतु सख्त नाकेबंदी के लिए निर्देश दिए। नागरिकों, आवेदकों व पीडि़तों के लिए संवेदनशील बनने कहा। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांगों के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। ज्यादा से ज्यादा फील्ड और विजुअल पुलिसिंग बढ़ाने, साइबर अपराध, महिलाओं संबंधी अपराध, यातायात संबंधी जागरूकता बढ़ाने कहा। इसल दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव समेत जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए।