महासमुन्द

कैबिनेट मंत्री बृजमोहन से नपाध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात
10-Jan-2024 3:16 PM
कैबिनेट मंत्री बृजमोहन से नपाध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात

महासमुंद,10 जनवरी। छग राज्य के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मंगलवार को उनके निवास में महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने सौजन्य मुलाकात की। श्रीमती महिलांग ने मंत्री श्री अग्रवाल को छग में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के साथ ही शासन में मंत्री बनने के लिए गुलदस्ता भेंटकर उन्हें बधाई दी और उनका आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान उन्होंने मंत्री श्री अग्रवाल से शहर में विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की। मुलाकात के दौरान नपाध्यक्ष के सुपुत्र अंकित महिलांग, सगनजोत सिंह, सोहेल खान और लता कैलाश चंद्राकर मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट