महासमुन्द

31सौ रुपए एक मुश्त मिलने का इंतजार कर रहे किसान-डॉ. रश्मि
09-Jan-2024 3:38 PM
 31सौ रुपए एक मुश्त मिलने का इंतजार कर रहे किसान-डॉ. रश्मि

‘छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 9 जनवरी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार पर आरोप लगाते हुए महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा है कि साय की मंत्रिमंडल की बैठक से प्रदेश की जनता मोदी की गारंटी को लागू होने की उम्मीद कर रही थी।

प्रदेश में अभी धान खरीदी चल रहा है और किसान धान की कीमत 3100 रुपए प्रति क्विंटल एक मुश्त पंचायत भवन में मिलने का इंतजार कर रहे हैं। किसान 2 लाख रुपए तक कर्ज माफ होने, न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि जारी होने, महतारी वंदन योजना की 60 लाख फॉर्म भर चुकी महिलाएं 1000 रुपए महीना एवं प्रदेश के 73 लाख से अधिक परिवार 500 रू में रसोई गैस के सिलेंडर मिलने का इंतजार कर रहे थे लेकिन उनके हाथ निराशा ही लगी।

डॉ. रश्मि ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद आदिवासियों के भावनाओं के विपरीत हसदेव में जंगलों की कटाई हो रही है जिसका पूरे प्रदेश में विरोध हो रहा है। प्रदेश की जनता ने उम्मीद किया था पहली कैबिनेट की बैठक में भाजपा की सरकार हसदेव में जंगल की कटाई रोकने पर कड़े फैसला लेगी। इस दिशा में कोई निर्णय नहीं करना भाजपा और अडानी के बीच के जंगल कटाई के अनुबंध को उजागर करता है। 

उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर छत्तीसगढ़ में सीबीआई की एंट्री साय सरकार की लाचारी को प्रमाणित करता है। गृह राज्य सूची का विषय है लेकिन मोदी-शाह के रिमोट कंट्रोल से संचालित छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार को राज्य की एजेंसीए राज्य के अधिकारी और राज्य के विभागों पर भरोसा नहीं है।
 


अन्य पोस्ट