महासमुन्द

शहर में नागरिकों की सभी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा-विधायक सिन्हा
09-Jan-2024 3:13 PM
 शहर में नागरिकों की सभी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा-विधायक सिन्हा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,9 जनवरी।
महासमुंद विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का सोमवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर और सभाकक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग व पार्षदगणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

इस दौरान श्री सिन्हा ने महासमुंद के साथ नगर में चहुमुंखी विकास को अपनी पहली प्राथमिकता में होना बताया। पालिका की ओर से कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का कार्यालय के प्रवेश द्वार में राशि त्रिभुवन महिलांग व पार्षदों ने बुके भेंट कर स्वागत किया। बाद कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने उनका पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। नपाध्यक्ष  सभाकक्ष में उन्होंने शहर में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।

उन्होंने नपाध्यक्ष राशि महिलांग को भरोसा दिलाया कि वे दोनों भाई.बहन की तरह मिलकर एक साथ महासमुंद शहर और पालिका की विकास को गति देंगे और कार्यों को पूरी प्राथमिकता के साथ पूरा करेंगे। शहर में नागरिकों की सभी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान सीएमओ टॉमसन रात्रे, पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, पार्षद पवन पटेल, सभापति बबलू हरपाल, मीना वर्मा, अमन चंद्राकर,मनीष शर्मा, राजू चंद्राकर,रिंकू चंद्राकर,महेंद्र सिक्का, बादल मक्कड़, कपिल साहू, गोलू मदनकार, विजय साव, महेंद्र जैन, देवा नायक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
 


अन्य पोस्ट