महासमुन्द

वल्लभाचार्य कॉलेज के 21 विद्यार्थी प्रावीण्य सूची में
08-Jan-2024 4:25 PM
वल्लभाचार्य कॉलेज के 21 विद्यार्थी प्रावीण्य सूची में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,8 जनवरी।
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा शिक्षा सत्र 2022-23 में आयोजित एम ए, एम कॉम, एमएससी अंतिम सेमेस्टर परीक्षा में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद से 21 विद्यार्थियों ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है।

इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त सभी विद्यार्थियों एवं उनके विभाग के साथ ही सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित किया। 

उन्होंने कहा कि विगत सत्र 2021-22 में वाणिज्य एवं भौतिक शास्त्र विभाग में स्वर्ण पदक सहित 22 विद्यार्थियों ने प्रवीण्य सूची में अपना नाम दर्ज कराया था। यह सब महाविद्यालय परिवार द्वारा संस्था प्रमुख के निर्देशों का पालन कर अनुशासित व सुव्यवस्थित शैक्षिक वातावरण के निर्माण से हो पाया।

प्रावीण्य सूची में एम कॉम के छात्र प्रमोद कुमार नायक सहित पांच विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। प्रमोद कुमार ने प्रथम स्थान 1658-2000 अंक, खुशबू सोनी ने द्वितीय स्थान 1643-2000 अंक, रोहित ढीमर ने पांचवा स्थान 1622-2000 अंक, ख्याति पटेल ने पांचवां स्थान 1622-2000 अंक, अजय साहू ने छटवां स्थान 1621-2000 अंक प्राप्त करते हुए प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया है। एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर रसायन शास्त्र में महाविद्यालय से पहली बार छह विद्यार्थियों में से प्रतीक्षा दानी ने द्वितीय स्थान 1661-2400, गीतांजलि डडसेना ने चौथा स्थान 1834-2400 अंक, कमलेश साहू ने पांचवां स्थान 1832-2400 अंक, अर्जुन बी सी ने सातवां स्थान 1827-2400 अंक, नोबल साहू ने आठवां स्थान 1825-2400 अंक, आरुषि कुरैशी ने दसवां स्थान 1812-2400 अंक प्राप्त करते हुए प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया है।

इसी तरह एम ए अंतिम सेमेस्टर इतिहास में माया दीवान ने दसवां स्थान 1124-1600, एम ए चतुर्थ सेमेस्टर राजनीति विज्ञान में चार  विद्यार्थियों में से दिव्या चंद्राकर ने छटवां स्थान 1314-1700 अंक, तारण धृतलहरे ने सातवां स्थान 1310-1700अंक, गायत्री कोसरे ने आठवां स्थान 1303-11303अंक, संगीता दीवान ने दसवां स्थान 1294-1700 अंक प्राप्त करते हुए अपना स्थान बनाया है। एमए चतुर्थ सेमेस्टर अर्थशास्त्र में दो विद्यार्थियों में से संघवी सिंह ठाकुर ने सातवां स्थान 1554-2000 अंक और अजय कुमार नायक ने दसवां स्थान 1537-2000 अंक प्राप्त करते हुए अपना स्थान बनाया है। एमएससी अंतिम सेमेस्टर भौतिक शास्त्र में प्रतीक्षा तिवारी ने छटवां स्थान 1942-2400 अंकों के साथ अपना स्थान बनाया है।

एमएससी अंतिम सेमेस्टर गणित में वर्षा कोसरिया ने नवम स्थान 1565-2000 अंक प्राप्त करते हुए बनाया। एमएससी अंतिम सेमेस्टर वनस्पति शास्त्र में रत्ना ने चतुर्थ स्थान 1851-2400 अंक प्राप्त करते हुए स्थान प्राप्त किया है। इस तरह एम कॉम चतुर्थ सेमेस्टर वर्ष 2021.22 में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान के साथ साथ विधार्थियों ने एवं वर्ष 2022-23 के प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान अर्जित करते हुए पांच विद्यार्थी सम्मिलित हैं। एमकॉम के प्रावीण्य सूची में वर्ष 2018 से लगातार शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय महासमुंद ने अपना स्थान प्रतिवर्ष दर्ज किया है।              

 


अन्य पोस्ट