महासमुन्द
महासमुंद, 8 जनवरी। नगर की पुरानी सब्जी मंडी सरायपाली में एक युवक को लोहे की धारदार चाकू लहराते हिरासत में लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय युवक कस्तुरबा सिन्हा सुभाष नगर निवासी है। सूचना मिली कि यह युवक चाकू लहराते हुये आने-जाने वाले राहगीरों को धमका रहा है। जिस पर पुलिस ने तत्काल उन्होंने कार्रवाई करते हुये घटना स्थल पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा है। थाने में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को आम्र्स एक्ट 25-27 के तहत कल शाम जेल दाखिल कर दिया गया है।
सरायपाली पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बाहर से आये लोग किरायेदार के रूप में रहते हैं। कई बार मकान मालिकों द्वारा भी पुलिस को इसकी सूचना नहीं जाती और पुलिस भी समय-समय पर इसकी जांच नहीं करती। लिहाजा आपराधिक तत्वों को भी इस तरह रहने का ठिकाना मिल जाता है। वे अवसर देखकर वारदातों को अंजाम देते हैं और फरार हो जाते हैं। इस प्रकार की घटनाओं को देखते हुए लॉज, हॉटलों और किरायेदारों की भी जांच किये जाने आवश्यकता महसूस की जा रही है।
थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्हें भी इस घटना की जानकारी मिली है। पुलिस की पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। शहर के बाहर सभी मार्गों पर पुलिस नजर रखा रही है। शहर व आसपास के होटलों, ढाबों पर भी संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है। उन्होंने शहरवासियों व आमजनों से भी किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि देखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की है।