महासमुन्द
महासमुंद, 6 जनवरी। महासमुंद जिले की सरायपाली पुलिस ने चोरी की गई एक्टिवा के साथ एक आराोपी को हिरासत में लिया है। घटनास्थल वनोपज जांच चौकी के सामने झिलमिला सरायपाली की बताई गई है। बरामद एक्टिवा की कीमत पुलिस के अनुसार करीबन 80 हजार रुपए है।
पुलिस के अनुसार 4 जनवरी को प्रार्थी वृंदावन पटेल ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 3 जनवरी को रात्रि 8 बजे वनोपज जांच नाका चौकी झिलमिला में अपने एक्टिवा को प्रतिदिन की तरह नाके के बाहर खड़ी कर ड्यूटी कर रहा था। रात में कोई चोर उसे चोरी कर कहीं ले गया है।
रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 13-2024 धारा 379 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी ने सीसी कैमरा फुटेज के आधार पर संदेही महेंद्र गिरी बोंदा थाना सरायपाली की पहचान कर पतासाजी की। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ हुई तो आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। मेमोरेंडम के आधार पर आरोपी के घर से चोरी गई मोटरसाइकिल एक्टिवा बरामद किया गया। धारा 379 के तहत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।