महासमुन्द

हिट एंड रन अधिनियम में भ्रम के कारण बनी हड़ताल की स्थिति
06-Jan-2024 2:59 PM
हिट एंड रन अधिनियम  में भ्रम के कारण बनी हड़ताल की स्थिति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 6जनवरी। सांसद कार्यालय प्रभारी  मोहन साहू एवं सांसद प्रतिनिधि पवन साहूू ने बताया कि हिट एंड रन अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति बनी है। यह सहीं है कि इस अधिनियम के धारा 106 के तहत आरोपी चालक को 10 साल की सजा और 7 लाख रुपए जुर्माना का प्रावधान रखा गया है। लेकिन यह धारा उन परिस्थितियों में लगेगा, जब हादसे के बाद इसकी सूचना पुलिस, अस्पताल, पेट्रोलिंग पार्टी या डॉयल 108, 112 पर नहीं दिया जाएगा और वक्त रहते इलाज नहीं मिलने के कारण किसी की मौत हो जाती है।

चालक को दुर्घटना स्थल पर रुककर घायल की मदद करना ही जरूरी नहीं है, बल्कि वे इसकी सूचना दें। ताकि घायल के इलाज में देरी न हों। ऐसा करने पर यदि घायल व्यक्ति की मौत भी हो जाती है, तो उन पर अधिकतम 304 की धारा लगेगी, जो कि जमानती धारा है। यह सिर्फ  बस या ट्रक चालक पर लागू नहीं होगा। बल्कि उन सभी चार पहिया और दुपहिया वाहन चालक पर भी इसी धारा के तहत जुर्म दर्ज किया जाएगा। लेकिन इसे कुछ लोगों द्वारा चालकों के खिलाफ  एकतरफ ा कानून बताकर हड़ताल कराया गया। चालकों से अपील है कि वे किसी के बहकावे में न आएं।


अन्य पोस्ट