महासमुन्द
केंद्र सरकार का पुतला दहन
03-Jan-2024 3:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 जनवरी। नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने अम्बेडकर चौक में चालक संघ के समर्थन और नए हिट एंड रन कानून के विरोध में मोदी सरकार का पुतला दहन किया। इससे पहले उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पार्षद अमन चंद्राकर, नेहरू नेताम उपस्थित थे।
हिट एंड रन एक्ट को लेकर आंदोलन कर रहे चालक परिचालक संघ का पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन बिल में संशोधन के बाद जो नियम और प्रावधान रखा गया है, उससे देश के ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और चालकों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। बिल में चालक को 10 साल की सजा के साथ 7 लाख का जुर्माना जैसे नए प्रावधान हैं, जो अव्यावहारिक है और इस कानून के दुरुपयोग की संभावना अधिक है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे