महासमुन्द
कार पलटी, युवक की मौत, 2 घायल
02-Jan-2024 3:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 जनवरी। नए साल के पहले ही दिन सडक़ हादसे में 1 युवक की मौत हो गई। हादसा एनएच-53 में कुहरीपड़ाव के पास हुआ।
सोमवार को तुमगांव से पटेवा की ओर जा रहे तेज रफ्तार कार कुहरी पड़ाव के पास पलट गई। इस हादसे में कार सवार ग्राम पटेवा निवासी सुखदेव सोरी की मौकेपर ही मौत हो गई, वहीं इस कार में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा 1 को मामूली चोटें आई।
तुमगांव थाना प्रभारी नितेश ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार तुमगांव की ओर से पटेवा जा रही कारमें तीन लोग सवार थे। कार जैसे ही कुहरीपड़ाव के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे जा पलटी। इससे कार में सवार सुखदेव सोरी की मौत हो गई, वहीं घनश्याम साहू व ईश्वर साहू घायल हो गए हैं। तुमगांव थाना में विवेचना जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे