महासमुन्द
नियमितीकरण व श्रम सम्मान राशि लागू करने पर चर्चा
02-Jan-2024 3:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 जनवरी। दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ की बैठक बारनवापारा कोडार में रविवार को आहुत हुई। इसमें नियमितीकरण व श्रम सम्मान राशि वन विकास निगम में लागू करने की मांग को लेकर चर्चा की गई। सभी दैनिक वेतनभोगियों ने नियमितीकरण के संबंध में आदेश जारी करने की मांग की।
बैठक में बारनवापारा परियोजना मंडल के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष जनकलाल साहू, उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर,सचिव डीहूराम साहू, कोषाध्यक्ष पूनमचंद साहू, कार्यकारिणी सदस्य गोविंद प्रसाद कुर्रे, रेंज अध्यक्ष लीलाराम यादव, बार रेंज अध्यक्ष उत्तम पटेल, आरंग रेंज अध्यक्ष जितेंद्र भारती, रायकेरा रेंज अध्यक्ष गुंजारी साहू, पवन साहू, संदीप पांडेय, नेहरू विश्राम पटेल, माखन खडिय़ा आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी बिरकोनी निवासी दैवेभो मीडिया प्रभारी लक्ष्मीनारायण साहू ने दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे