महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 दिसंबर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 138वां स्थापना दिवस पर महासमुंद कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने ध्वजारोहण का आयोजन किया। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारजनों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का सम्मान किया गया।
सभी लोगों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के समस्त प्रधानमंत्रियों ने भारत देश के लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया और आज भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश के लोकतंत्र को बचाने में अपना कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। ध्वजारोहण के पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया तथा 138वें स्थापना दिवस की बधाई प्रेषित की गई।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक संसदीय सचिव मकसूदन लाल चंद्राकार,शहर अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व बोर्ड उपाध्यक्ष खिलावन बघेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, जिला प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष हरबंस सिंह ढिल्लो, संयुक्त सचिव सोमेश दवे, प्रभारी महामंत्री गुरमीत चावला, पार्षद अमन चंद्राकर, निखिलकांत साहू, राजेश नेताम, पूर्व अध्यक्ष जसबीर ढिल्लो, राजू साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, प्रकाश राव साकरकर, अनवर हुसैन, सुनील चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, बसंत चंद्राकर, नितेंद बैनर्जी, रवि सिंह ठाकुर, निर्मल जैन, मोती साहू, लीलू साहू, सन्नी महानंद, आशीष साहू, सुरेंद्र ठाकुर, अब्दुल जावेद, सोनम रामटेके, अब्दुल जावेद, तुलसी देवदास, योगेश भाई आदि उपस्थित थे।