महासमुन्द
हसदेव में पेड़ों को काटने का विरोध, युकां ने फूंका पुतला
28-Dec-2023 2:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 28 दिसंबर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिलों में हसदेव वन क्षेत्र में पेड़ काटने को लेकर युवा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया गया। महासमुंद जिला अध्यक्ष बादल मक्कड़ के नेतृत्व में भी कल कांग्रेस भवन के सामने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हसदेव वन क्षेत्र में हो रही कटाई के खिलाफ प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए और दोनों का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे