महासमुन्द
युवक पर हथियार से कई वार, बुजुर्ग पर जुर्म
27-Dec-2023 2:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,27दिसंबर। सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलसोंडा में रविवार को एक युवक पर 69 साल के बुजुर्ग ने धारदार हथियार से कई वार कर उसे घायल कर दिया था। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद मेडिकल कॉलेज अस्पताल से रायपुर रेफर कर दिया गया। वहीं आरोपी को पुलिस ने घटना के बाद ही हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के चलते धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे