महासमुन्द
संजय कानन में फि र से दौड़ेगी टॉय ट्रेन
27-Dec-2023 2:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,27 दिसंबर। अब एक बार फिर यह जानकारी मिली है कि संजय कानन में फिर से टॉय ट्रेन दौड़ेगी। यहां काफी समय से बंद पड़े टॉय ट्रेन को मरम्मत कर फिर से चलाने के लिए तैयार कर लिया गया है।
मंगलवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने इसका विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया है। शुभारंभ के बाद अतिथियों ने टॉय ट्रेन में बैठकर ट्रेन का मजा लिया।
इस अवसर पर पार्षद निखिल कांत साहू, मीना वर्मा, पवन पटेल, देवीचंद राठी, अरिश अनवर,पूर्व पार्षद गिरधर यदु, विजय साव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे एवं पालिका के अधिकारी-कर्मचारी समेत अन्य मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे