महासमुन्द

कार की ठोकर, बाइक सवार जख्मी
27-Dec-2023 2:15 PM
कार की ठोकर, बाइक सवार जख्मी

अस्पताल में भर्ती कर चालक भागा 

महासमुंद, 27 दिसंबर। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के आंवराडबरी रैताल चौक के पास एनएच 353 रोड पर कल कार की ठोकर से बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक ने घायल को अपनी कार में बिठाकर अस्पताल ले गया और भर्ती कराकर भाग गया। पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार लमकेनी निवासी मनहरन बरिहा पिता लक्ष्मण बरिहा (41 वर्ष) 23 दिसम्बर को अपने मोटर सायकल पर बोईरगांव रिश्तेदार के यहां काम से गया था। वहां से वापस आते समय करीब 2.30 बजे आंवराडबरी रैताल चौक को पार करते समय पीछे से आ रही कार क्रमांक सीजी तेज 04 एनडब्ल्यू 9210 के चालक ने लापरवाही पूर्वक कार चलाकर मनहरण को पीछे से ठोकर मार दी। जिससे उसे चोटें आई है तथा मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।


अन्य पोस्ट