महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 26 दिसंबर। भाजपा शहर मण्डल ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में मनाई। अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और गुलाल लगाकर याद किया।
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। इसके बाद मरीजों को फल वितरण किया।
मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू ने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में किए गए स्वर्णिम कार्यों के बारे में बताया और उनके जीवन की अनगिनत उपलब्धियों की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विधानसभा प्रत्याशी अलका नरेश चंद्राकर, जिला मंत्री शंकर तांडी, नरेश चंद्राकर आमंत्रित सदस्य युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर महामंत्री द्वय सत्तू तांडी हरमीत बग्गा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष आबिद खान पूनम चंद्राकर संजय मालवे बलराम ठाकुर युवा मोर्चा अध्यक्ष नारायण तांडी नरेंद्र बग्गा भावेश पुरोहित ज्योति साहू जावेद खान बृजेश गुप्ता गजेंद्र साहू डेरहा यादव सिकन्दर सोनवानी अशोक दीप अशोक ध्रुव डेविड साहू और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टॉप मौजूद रहे।