महासमुन्द

जिला एथलेटिक्स दल का चयन 30-31 को
26-Dec-2023 2:45 PM
 जिला एथलेटिक्स दल का चयन 30-31 को

महासमुंद, 26 दिसंबर। नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक मीट में भाग लेने वाले एथलेटिक दल का चयन जिला एथलेटिक संघ द्वारा 30 एवं 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे से कॉलेज़ रोड मिनी स्टेडियम महासमुंद में होगा। जिसका पंजीयन 30 दिसम्बर को प्रात: 9 से 11 बजे तक ही होगा। जिले के खिलाड़ी बालक एंव बालिका 14  वर्ष से कम आयु वर्ग में ट्रेथलन में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद,ट्रेथलन में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, बैक थ्रो, गोला फेक एवं ट्रेथलन ब में 60 मीटर दौड़,लंबी कूद, 600 मीटर की दौड़ साथ ही भाला फेंक की प्रतियोगिता होगी।  16 वर्ष से कम आयु वर्ग में  60 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, 600 मीटर की दौड़, गोला फेक, भाला फेंक एवं पेन्टथलेन 60 मी. 80 मी. ऊंची कूद, गोला फेक, 600 मी में भाग ले सकते हैं।  इसके भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी अपना एक फोटो, आधार कार्ड की फोटो कॉपी अवश्य लाएं। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी गुजरात में होने वाले राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक चेम्पियनशीप में भाग लेंगे। अधिक जानकारी के लिए कमलेश चन्द्राकर अध्यक्ष महासमुंद एथलेटिक संघ से 9826189715 पर सम्पर्क करें।


अन्य पोस्ट