महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 दिसंबर। छत्तीसगढ़ सीनियर राज्य स्तरीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला का आयोजन कोरबा जिला बाल बैडमिंटन संघ द्वारा विद्युत गृह स्कूल क्रमांक 1, आरामासीन खेल परिसर, कोरबा में 25 से 27 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में राज्य के लगभग 18 जिलो के दो यूनिट, सार्वजनिक संस्थान भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से 69वीं सीनियर राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता जो कि गढ़चिरौली, महाराष्ट्र में 6 से 10 जनवरी तक आयोजित की जाएगी उसमें भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ बाल बैडमिंटन सीनियर पुरुष एवं महिला टीम का चयन किया जाएगा।
प्रतियोगिता का आयोजन लीग कम नॉकआउट पद्धति में किया जाएग। स्पर्धा का उद्घाटन समारोह 25 दिसंबर शाम को किया जाएगा एवं समापन समारोह 27 दिसंबर को होगा। जिले की टीम में पुरूष वर्ग में लोकेश साहू, अविनाश कुशवाहा, प्रभात सेठ, भूषण साहू, मुरली राज पुरोहित, मेहुल चंद्राकर, सुदर्शन दुबे, केशव व नीलेश पांडे, पंकज चंद्राकर, हिमांशु तिवारी, राहुल कुर्रे, ओम प्रकाश ध्रुव, यशवर्धन कहार, लोमेश डडसेना, शुभम मानिकपुरी, जुगेश महिला वर्ग में लक्ष्मी चंद्राकर, दीपशिखा साहू, रूखमणी साहू, तानिया साहू, वर्षा कोसरे,पूजा कोसरे,अंबिका दीवान, सविता जोशी, हीना चक्रधारी, दामिनी वर्मा, पुष्पांजली ठाकुर,प्रेमा निर्मलकर टीम में शामिल हैं।
प्रतियोगिता में शामिल होने व अच्छे प्रदर्शन कर जिले के लिए मेडल जीतने में कामयाब होने के लिए खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिटन संघ सह सचिव अंकित लूनिया, बालाजी एजेंसी तन्मय लूनिया, तोशिबा नेताम, नरेश चंद्राकर, मोबीन कुरैशी, राकेश थवाईत, तारिणी चंद्राकर, सेवन आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।