महासमुन्द

सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन
23-Dec-2023 3:08 PM
सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,23 दिसंबर। देश के 142 सांसदों के निलंबन और लोकतांत्रिक आधार पर गंभीर हमले का पुरजोर विरोध करते हुए शुक्रवार को देशभर के साथ-साथ महासमुंद कांग्रेस कमेटी ने भी एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।

कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला करते हुए संसद के दोनों सदनों लोकसभा एवं राज्यसभा से विपक्ष के 142 सांसदों को निलंबित कर दिया है। लोकतंत्र के सिद्धांतों की हत्या कर संसद जो कि लोकतंत्र का मंदिर है, वहां आलोकतांत्रिक कृत्य किया गया है। अपने महान राष्ट्र की लोकतांत्रिक आत्मा के प्रति अपने अटूट समर्पण को प्रदर्शित किया गया एवं केंद्र की सरकार के द्वारा सदन में बिल पास करने के लिए जानबूझकर विपक्षी पार्टी के सदस्यों को सदन से निलंबित किया जा रहा है।

कहा गया कि सदन में बिना विपक्ष, बिना विचार विमर्श के, बिना चर्चा के बिल को पास कर तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा कि लोकसभा राज्यसभा में षडयंत्र पूर्वक सांसद सदस्यों को निलंबित किया जा रहा है। ताकि देश के सदन में भाजपा के द्वारा लाए गए बिल बिना किसी चर्चा के तानाशाही रवैया के साथ कानून बन जाए और आम नागरिकों को इन कानून में फेरबदल के लाभ हानि की कोई जानकारी ना हो सके।

शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल ने कहा कि लोकसभा में संसद की सुरक्षा की पोल खुल गई है। इतनी लचर व्यवस्था है कि देश की कुछ युवा देश के संसद भवन के गर्भगृह तक आसानी से पहुंच रहे हैं। बीजेपी सांसद के गेटपास के उपयोग के साथ अगर उन लडक़ों की जगह कोई हथियार बंद आतंकी होता, तो सोचिए देश के सांसदों का क्या हाल होता?

उक्त धरना प्रदर्शन में डॉक्टर रश्मि चंद्राकर जिला अध्यक्ष, खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष, ढेलू निषाद ग्रामीण अध्यक्ष, खिलावन साहू ग्रामीण अध्यक्ष, सोमेश दवे संयुक्त महामंत्री, गुरमीत चावला महामंत्री, प्रदीप चंद्राकर पिछड़ा प्रकोष्ठ महामंत्री, यतेंद्र साहू जनपद अध्यक्ष, बादल मक्कड़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष, पार्षद डमरूधर मांझी, राजेश नेताम, अमन चंद्राकर, विजय साव, गौरव चंद्राकर, राजू साहू, सुनील चंद्राकर, अनवर हुसैन, मनोहर ठाकुर, अक्षय साकरकर, शाहबाज रजवानी, राजा कोषा, टोमन सिंग कागजी, चमन चंद्राकर, बसंत चंद्राकर, सोनम बांसोड़, मेहुल सूचक, सन्नी महानंद, सुरेन्द ठाकुर, रवि सिंह ठाकुर आदि शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन खिलावन बघेल ने एवं आभार प्रदर्शन गुरमीत चावला ने किया।


अन्य पोस्ट