महासमुन्द

विश्वनाथ पाणिग्राही का नाम गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज
23-Dec-2023 2:20 PM
विश्वनाथ पाणिग्राही का नाम गोल्डन  बुक ऑफ  वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज

महासमुंद, 23 दिसंबर। खुले में शौच मुक्त भारत बनाने के अभियान मेंअग्रणी भूमिका निभाने वाले जिला नवरत्न, स्वच्छता दूत, स्वच्छता चैंपियन, ओडीएफ  मैन सहित अनेक सम्मान प्राप्त विश्वनाथ पाणिग्राही का नाम गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। जिला प्रशासन ने सफलता की कहानी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई थी। जिसका प्रदर्शन छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों में किया गया था। कुछ समय पूर्व ही मलेशिया में इंडो मलेशिया फ्रेंडशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में एक नया अध्याय जुड़ गया है। डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही ने विश्व में सबसे लंबे समय तक 55 वर्ष एक ही कंपनी की 4 पीढिय़ों के साथ नौकरी करते हुए विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है और गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज हुआ है। गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई ने यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर सम्मान प्रदाता गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड मनीष विश्नोई एवं गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड संस्थान का आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट