महासमुन्द
बोर खनन के लिए भूमिपूजन
21-Dec-2023 8:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 21 दिसंबर। शहर के वार्ड 15 में बुधवार को पूर्व नपा उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता त्रिभुवन महिलांग के मुख्य आतिथ्य में बोर खनन के लिए भूमिपूजन किया गया। उनके द्वारा विधिवत पूजा.अर्चना के पश्चात बोर खनन का कार्य प्रारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि वार्ड 15 में बोर खनन के बाद नागरिकों की पेयजलापूर्ति की व्यवस्था में और वृद्धि होगी और नागरिकों इसका सीधा लाभ मिलेगा। भूमिपूजन के दौरान वार्ड की ललिता बाई, त्रिवेणी साहू, सोनारिन बाई, वेद बाई साहू, रेखा साहू, यशोदा चौबे, रजनी ओसर और मोनू राजपूत समेत बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे