महासमुन्द
बीएड डीएड के छात्र-छात्राओं को दी साइबर जानकारी
21-Dec-2023 3:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 21 दिसंबर। बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा प्रशिक्षण सेंटर में महासमुंद साइबर काईम जागरूकता अभियान कार्यक्रम में महिला प्रधान आरक्षक सुचित्रा विदानी ने बीएड डीएड के छात्र छात्राओं को साइबर जानकारी व सीआईआर पोर्टल केमाध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल को आसानी से ट्रेंस करने संबंधी आवश्यक जानकारी दी।
महिला आरक्षक अन्नू भोई एवं विशेष आरक्षक मनोज डड़सेना ने शिक्षा के प्रति जागरूकता नशा खोरी से नुकसान एवं साइबर अपराध की जानकारी दी। कहा गया कि बिना किसी डर के स्थानीय पुलिस से निर्भीक सम्पर्क करें। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ एस चन्द्राकर व शिक्षक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे