महासमुन्द

समर्पित भाव से नर्सिंग सेवा करने की शपथ
21-Dec-2023 3:10 PM
समर्पित भाव से नर्सिंग सेवा करने की शपथ

महासमुंद,21 दिसंबर। बुधवार को खंड चिकित्सा अधिकारी एच एल जांगड़े के मुख्य आतिथ्य एवं रिटायर्ड सीनियर स्टाफ़  नर्स चंद्रा चंद्राकर व सुपरवाइजऱ नर्स अनुपा नंद के विशेष आतिथ्य में भारती इंस्टिट्यूट ऑफ  नर्सिंग प्रिया जोसेफ  द्वारा लेम्प लाइटिंग के साथ प्लेज की शपथ दिलाई गई। सभी विद्यार्थियों ने नर्सिंग सेवा की जनक फ़्लोरेंस नाइटेंगल के बताए मार्ग पर चल कर समर्पित भाव से नर्सिंग सेवा करने की शपथ ली।

 विश्वजीत गुप्ता ने सभी छात्र छात्राओं को कड़ी मेहनत और जिम्मेदारी से रोगियों की सेवा तथा मानव सेवा करने प्रेरित किया। राजेश मित्तल एवं प्रमोद सेठिया ने विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। भारती अस्पताल के डॉ. कुलदीप वशिष्ठ, डॉ. रेणुका वशिष्ठ, डॉ. श्याम, डॉ. राज कुमार मंडल, नर्सिंग कॉलेज के संचालक, मंडल सदस्य,सभी टिचिंग स्टाफ़ ,नॉन टिचिंग स्टाफ़  एवं जूनीयर स्टूडेण्ट्स की उपस्थिति में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।  कार्यक्रम का संचालन गोपाल साहू एवं अर्पणा नंद ने तथा धन्यवाद ज्ञापन शिव शंकर प्रधान ने किया।


अन्य पोस्ट