महासमुन्द
आग से खेत की खड़ी फसल खाक
20-Dec-2023 3:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 20 दिसंबर। झलप के समीप ग्राम केरामुड़ा के खार में कल अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने से खेत की खड़ी फसल जलकर स्वाहा हो गई। इससे खेत की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस आगजनी में देवकुमार दीवान के खेत में लगभग एक एकड़ में लगी धान के खड़ी फसल जल गया। जिससे किसान को एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे