महासमुन्द
घर-घर जाकर दिया जाएगा अयोध्या जाने का निमंत्रण
19-Dec-2023 3:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 दिसंबर। घर घर अक्षत वितरण के दौरान भक्तों को रामलला दर्शन के लिए अयोध्या जाने का निमंत्रण दिया जाएगा। इसके लिए घर-घर अक्षत का वितरण एक से 15 जनवरी तक किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम में ग्राम समिति का गठन जारी है। श्रीरामभक्त प्रत्येक ग्राम में जाकर बैठक कर रहे हैं। वहां 22 जनवरी को आयोध्या बनाने प्रत्येक ग्राम में श्री राम विराजमान होंगे, ऐसा वातावरण निर्मित किया जा रहा है। इस दौरान लोगों से दीपावली की तरह घरों को सजाने, रंगोली बनाने, आतिशबाजी करके उत्सव मनाने का आग्रह किया जा रहा है। 22 जनवरी को प्रत्येक ग्राम और मदिरों में दीपोत्सव मनाया जाएगा। संघ के खंड कार्यवाह रामनारायण साहू ने बताया कि बागबाहरा खंड के 5 हजार कार्यकर्ता 1से15 जनवरी के बीच खंड के 50 हजार घरों में संपर्क करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे