महासमुन्द

बिलाईगढ़-महासमुंद की सीमा पर 23 हाथियों की मौजूदगी
19-Dec-2023 1:42 PM
 बिलाईगढ़-महासमुंद की सीमा पर 23 हाथियों की मौजूदगी

महासमुंद, 19 दिसंबर। बिलाईगढ़-महासमुंद की सीमा पर 23 हाथियों का दल घूम रहा है।
वन विभाग से जानकारी मिली है कि 23 हाथियों का दल बिलाईगढ़ और महासमुंद की सीमा में घूम रहा है। हाथियों का यह दल कभी बिलाईगढ़ की ओर जाता है तो कभी जिले की सीमा की ओर बढ़ता है। 

रविवार को ही हाथियों का दल एक बार फिर महासमुंद जिले की सीमा के करीब पहुंच गया था। इससे पहले कुछ दिनों तक हाथियों का दल सीमा से दूर चला गया था। इससे सीमावर्ती गांव के ग्रामीणों को राहत मिली थी। कल से ही ये हाथी महासमुंद की सीमा में घूम रहे हैं। 

मालूम हो कि 23 हाथियों का दल बीते अगस्त से महासमुंद जिले के आसपास सक्रिय है। इस दल ने कई बार जिले में प्रवेश कर फसलों को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही इस दौरान हाथियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। 

ऐसे में हाथियों की धमक से ग्रामीण दहशत में रहते हैं। रात में सफर करना और खेत, जंगल की ओर जाना बंद कर देते हैं। विभाग भी लगातार ग्रामीणों को अलर्ट करता है। 


अन्य पोस्ट