महासमुन्द
मोहंदी में भागवत कथा 23 से
18-Dec-2023 6:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 18 दिसंबर। ग्राम मोहंदी में 23 से 30 दिसंबर तक श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। कथा दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगा। कथा वाचक पं.धनंजय तिवारी मानपुर बागबाहरा होंगे। जानकारी देते हुए कमला बाई कनौजे, राजेश कनौजे, डिलेश्वर कनौजे ने बताया कि 23 दसंबर को वेदी कलश स्थापना, गौकर्ण कथा, 24 को भगवान विष्णु के 24 अवतार,राजा परीक्षित का जन्म, 25 को बराह अवतार, शिव-पार्वती विवाह, 26 को भरत चरित्र, प्रहलाद चरित्र, 27 को वामन अवतार, राम-कृष्ण अवतार, 28 को कृष्ण की बाल लीला, रामलीला, कृष्ण रूखमणी विवाह, 29 को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, 30 दिसंबर को हवन, कपिला तर्पण एवं महाप्रसादी होगा। उन्होंने धर्म प्रेमियों से कथा का अधिक से अधिक से लाभ लेने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे