महासमुन्द
टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-4 शुरू
18-Dec-2023 2:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 दिसंबर। फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम सिर्रीखुर्द में आर्यन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-4 के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर साहू शामिल हुए।
इस दौरान ग्रामीण अंचल में युवा साथियों को क्रिकेट के साथ-साथ पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने का आग्रह करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जनपद सदस्य कीर्ति गजेंद्र निषाद, सरपंच टिकेश्वर साहू, पूर्व सरपंच विजय कंडरा, मोती निषाद सहित ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे