महासमुन्द
ट्रैक्टर की चपेट में बालक की मौत, चालक पर मामला दर्ज
14-Dec-2023 4:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,14 दिसंबर। बसना के ग्राम देवरी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम सारमसिल्ली निवासी लेखराम साहू ग्राम देवरी के हरिबंधु साव का ट्रैक्टर चलाता है। बीते 4 दिसम्बर को सुबह ट्रैक्टर को गांव की गली में निकाला और घर के सामने चल रहे हिमांशु साव पिता स्व. कैलाश साव (13) को टक्कर मार दी।
हादसे में हिमांशु साव को सिर, छाती, पेट में चोट आई। गंभीर हिमांशु को रायपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां 5 दिसम्बर को अस्पताल से लौटते समय रास्ते में हिमांशु ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर 13 दिसंबर को जुर्म दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे