महासमुन्द

गुड मॉर्निंग महासमुंद में खेलों के साथ कल होगा योगा, जुंबा
14-Dec-2023 4:18 PM
गुड मॉर्निंग महासमुंद में खेलों के साथ कल होगा योगा, जुंबा

महासमुंद,14 दिसंबर। लोगों के बेहतर स्वास्थ्य व लोगों को जागरूक करने के साथ उनकी इम्यूनिटी सिस्टम को और मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, खेल विभाग, खेल संघ तथा विभिन्न विभागों के सहयोग से गुड मॉर्निंग महासमुंद का आयोजन स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में 16 दिसंबर को सुबह 7 से 8.30 बजे तक गुड मॉर्निंग महासमुंद का आयोजन लगातार चौथे शनिवार को किया जाना है। 

जिसमें योगा, हैंडबॉल, हॉकी, खो खो, वॉलीबॉल, नेटबॉल, रस्साकसी, फुटबॉल, बास्केटबाल, क्रिकेट, कराते खेल के साथ पारंपरिक गतिविधियां आयोजित किया जाएगा। जिसमें खेल संघ, व्यायाम शिक्षक, योगा, जुंबा टीम द्वारा खेल गतिविधियों का अभ्यास कराया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में नागरिक आकर अपनी रुचि अनुसार गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। 

इस आयोजन में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा, उच्च शिक्षा, नगर पालिका परिषद से सहयोग की अपेक्षा की गई हैं। खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद ने आसपास के विद्यालयों, महाविद्यालयों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस, स्काउट एंड गाईड, प्री मैट्रिक आदि को शामिल होने आग्रह किया है। आयोजन में अधिक संख्या में नागरिक उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं।


अन्य पोस्ट