महासमुन्द
महासमुंद, 14 दिसंबर। बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम भुथिया में एक व्यक्ति ने एक अन्य व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से ईंट से वार कर दिया। व्यक्ति जब घायल होकर बेहोश हो गया तो आरोपी मर गया है समझकर वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम भुथिया निवासी सुरेन्द्र नंद 12 दिसंबर को दोपहर लगभग 12 से 1 बजे के मध्य डीपापारा से बस्ती अंदर जा रहा था। उसी समय गांव के ही पंकज यादव और नयन नंद किसी बात को लेकर आपस में तू-तू मैं-मैं गाली गलौज होते बस्ती अंदर आ रहे थे। सुरेन्द्र नंद ने दोनों को गाली-गलौज करने से मना किया तो पंकज यादव ने तू मना करने वाला कौन होता है कहकर अश्लील गाली-गलौज किया। पंकज ने जान सहित मार दूंगा कहकर बीच गली में जान से मारने की नीयत से नयन नंद के सिर में ईंट से मार दिया। जिससे नयन नंद गिरकर सडक़ में ही बेहोश हो गया। नयन के नाक तथा मुंह से खून निकलने लगा तो पंकज यादव नयन नंद की मृत्यु हो गई सोचकर नयन नंद को छोडक़र वहां से भाग गया।
पुलिस ने सुरेंद्र नंद की ओर से मामले की शिकायत के बाद आरोपी पंकज यादव के खिलाफ 294 307, 323, 506के तहत अपराध कायम किया है।