महासमुन्द
राष्ट्रीय शालेय खेल में देविका-तोरण का चयन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 दिसंबर। राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन गांधीनगर गुजरात में आयोजित किया गया, जिसमें 9 से 10 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ के दल से इंडियन राउंड में नवलीन कौर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल बागबाहरा ने 19 वर्ष बालिका वर्ग में अपनी भागीदारी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया।
गुजरात में ही 14 वर्ष बालक-बालिका वर्ग का राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 13 से 14 दिसम्बर तक आयोजित हैं। जिसके लिए प्रदेश की टीम 11 दिसम्बर को रवाना हुई। इंडियन राउंड में जिले से तोरण यादव, मिडिल स्कूल खोपली बागबाहरा व कंपाउंड राउंड में 14 वर्ष बालिका वर्ग में देविका यादव भोरिंग स्कूल का चयन हुआ है, वे छत्तीसगढ़ की दल का प्रतिनिधत्व करेंगे। प्रदेश की चयनित टीम का जिला कोंडागांव में 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें तीरंदाजी खेल कौशल का अभ्यास कराया गया। मालूम हो कि विकासखण्ड स्तर, जिला, संभाग, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पश्चात राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए इन खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग महासमुंद व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला कोंडागांव में किया गया था।
खिलाडिय़ों को मीता मुखर्जी जिला शिक्षा अधिकारी, सतीश नायर सहायक संचालक, अंजली बरमाल सहायक क्रीड़ाअधिकारी, के. के. वर्मा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा, पूर्णेन्द्र चंद्राकर छात्रावास अधीक्षक बाल आश्रम बिहाझर, मधु सिरमौर प्राचार्य स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल बागबाहरा, डॉ.विकास अग्रवाल अध्यक्ष जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद, पुष्पा चंद्राकर प्रधान पाठक खोपली, प्रशिक्षकएवन कुमार साहू, हीरु साहू, डॉ. सुनिल कुमार भोई, पीरित राम साहू, ऋषि कपूर साहू, सोमनाथ साहू, रणजीत कौर, भोपाल बंजारा, रिंकल बग्गा, हीरा सिंह नायक, शैलेश शुक्ला, राजेंद्र यादव, सुभाष चंद्राकर ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।