महासमुन्द

घनघोर कोहरे के साथ सुबह, दृश्यता घटी
13-Dec-2023 8:24 PM
घनघोर कोहरे के साथ  सुबह, दृश्यता घटी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 दिसंबर।
आज सुबह से धूप खिली हुई है। अब शाम को अंधेरा जल्द होने लगा है। रात लंबी और दिन छोटे हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिन का तापमान 30 डिग्री और रात का तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया है। 

घर के बाहर या आंगन में खड़े वाहन रात में ओस से गीले हो रहे हैं। सुबह-सुबह पेड़ की पत्तियों और फूलों में ओस की बूंदें दिखाई देने लगी हैं। घास में ओस की बूंदों की चादर बिछी होती हैं। सुबह-सुबह सैर करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज सुबह खरोरा मार्ग, परसकोल मार्ग, दलदली मार्ग में घना कोहरा छाया रहा।

मालूम हो कि बीते 3 दिनों से शहर सहित अंचल में सुबह तथा रात अच्छी ठंड पड़ रही है। हालांकि बादल छंटने के बाद रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। कल मंगलवार को भी दोपहर आसमान पर हल्के बादल भी दिखाई दे रहे थे। शहर सहित आसपास के इलाकों में ठंड से बचने लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। दिन में धूप अवश्य तेज दिखाई दे रही है। लेकिन शाम होने के बाद मौसम ठंडा हो जाता है।


अन्य पोस्ट