महासमुन्द
चौक. चौराहों, स्कूल परिसर, आंगनबाड़ी परिसर एवं बाजार स्थल की सफाई की गई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में आज स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम अंतर्गत स्वछता ही सेवा अभियान का आयोजन सुबह से जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया। उल्लेखनीय है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की विशेष पहल की जा रही है।
कलेक्टर प्रभात मलिक एवं जिले के आला अधिकारी भी सफाई अभियान में सहभागिता निभाई। जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हुए इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। जिला पंचायत सीईओ एस आलोक ने बताया कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों में स्वछता ही सेवा एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम के प्रमुख स्थलों की साफ.सफाई की गई। ग्राम पंचायतों के चौक.चौराहों, स्कूल परिसर, आंगनबाड़ी परिसर एवं बाजार स्थल की सफाई की गई।
इस स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन सहित विभिन्न सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्वसहायता समूह, कर्मचारी बढ़.चढक़र अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। इसके अंतर्गत जनसामान्य को घरों, सडक़ों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखनेए स्वच्छता से जुड़े बीमारियों को नियंत्रित करनेए स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षाए शौचालय का उपयोग सुनिश्चित कराने हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
महासमुंद नगर को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए कलेक्टर प्रभात मलिक ने बस स्टैंड, बिन्नी बाई सब्जी बाजार, महामाया तालाब, सितला तालाब, नेहरू चौक की साफ सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सीएमओ को कहा कि अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करें। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान दुकानदारों से कहा कि दुकान में जो भी ग्राहक आते हैं तथा सामान खरीदते हैं और उसका जो भी कागज, कचरा निकलता है वह डस्टबिन में ही डालें जिससे कचरा रोड पर ना आए दुकान के सामने डस्टबिन रखना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि अगर किसी भी प्रकार का दुकान के सामने कचरा पाया जाता है तो दुकान संचालक के विरुद्घ सख्त कार्यवाही करें।
नगर पालिका अधिकारी को कहा कि शहर में बिना अनुमति जगह जगह विज्ञापन संबंधित होर्डिंग्सएदिवाल लेखन के कार्य किए गये है ऐसे संस्थान पर जुर्माना की कार्यवाही करे ।
कलेक्टर ने महामाया तालाब, सितला तालाब का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मोती गार्डन में हरे पौधे लगाने के निर्देश दिए। वहां बेहतर साफ सफाई एवं लाइट की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने कहा कि नगर में साफ.सफाई एवं स्वच्छता का अभियान निरंतर चलाया जाए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (रा) मुख्य नगरपालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे, राजस्व निरीक्षक अनीश ठाकुर, उप अभियंता दिलीप कश्यप, स्वच्छता प्रभारी दिलीप चन्द्राकर साथ रहे।