महासमुन्द

फांसी लगाकर खुदकुशी
13-Dec-2023 2:42 PM
फांसी लगाकर खुदकुशी

महासमुंद,13 दिसंबर। सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम सलडीह कैम्प में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 11 दिसम्बर की है। कैम्प में आत्महत्या करने वाला युवक 38 वर्षीय तारकेश्वर यादव पिता पारसनाथ ग्राम छितौनी, जिला बलिया यूपी निवासी है। पुलिस ने बताया कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। घटना की सूचना गोविंद यादव पिता स्व.सुरेश ग्राम छितौनी निवासी ने सांकरा थाने में दी है। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच व विवेचना में ले लिया है।
 


अन्य पोस्ट