महासमुन्द

4 लीटर महुआ शराब के साथ युवक पकड़ाया
13-Dec-2023 2:42 PM
4 लीटर महुआ शराब के साथ युवक पकड़ाया

महासमुंद,13 दिसंबर। कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम खैरटकला से नीमपारा जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने 4 लीटर महुआ शराब के साथ युवक को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जलसिंह मांझी 35 वर्ष ग्राम खैरटकला नीमपारा निवासी है। शराब की अवैध बिक्री के वास्ते घटना स्थल पर शराब के साथ पकड़ा गया है। उसके पास से 150 रुपए नगद भी मिला है। प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम ठाकुर की सूचना पर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34-2 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट