महासमुन्द

कार-पिकअप भिड़ंत, दो मौतें, तीन घायल
12-Dec-2023 4:50 PM
कार-पिकअप भिड़ंत, दो मौतें,  तीन घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 12 दिसंबर।
बीती रात चंडी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे कार-पिकअप की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अन्य तीन घायल हो गए। 

यह घटना खल्लारी थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी इन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि  सोमवार को आरंग निवासी चार दोस्त युगल किशोर साहू (23), गिरिश धीवर (22), मनोज साहू (26) और शिव कुमार साहू (27) कार क्रमांक सीजी 04 एन डब्लू 4498 में सवार होकर आरंग से चंडी मंदिर बागबाहरा दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन के बाद सभी वापस लौट रहे थे, तभी रात करीब साढ़े दस बजे ओंकारबंद से एमकेबाहरा के बीच पिकअप क्रमांक सीजी 04 एनवी 0823 से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। 

इस हादसे में कार सवार युगल किशोर और गिरीश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मनोज साहू और शिव कुमार सहित पिकअप चालक भिलाई निवासी चंद्रशेखर साहू (30) घायल हो गए। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को एनएच 353 से हटाया और शवों को कार से बाहर निकाला तथा घायलों को निजी अस्पताल भेजा। 
श्री सिंह ने बताया कि आज मंगलवार की सुबह मृतक के शवों का पीएम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है।

 


अन्य पोस्ट