महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 दिसंबर। स्व.राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा प्राचार्य पी.के भोई के सरंक्षण एवम् विभागाध्यक्ष खीरसागर पटेल के मार्गदर्शन में सुस्मिता भोई अतिरिक्त व्याख्याता प्राणीशास्त्र, आरती साहू अतिरिक्त व्याख्याता हिंदी दुलार सिंह कर्ष, प्रयोगशाला तकनीशियन, व समस्त छात्र-छात्राओं ने बिलासपुर के जूलॉजिकल पार्क कानन पेंडारी के विभिन्न जीवों के विविधता का बारीकी से अध्ययन किया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के जीव जैसे मैमल,एवीस, एम्फिबियन, रेप्टाइल्स विलुप्त हो रहे व विलुप्त के अंतिम छोर पर उपस्थित जीव, हाथी, बारहसिंघा, शेर, सफेद बाघ और विभिन्न प्रकार के जीव, उनके आवास, व्यवहार, भोजन, वर्गीकरण, जीवों में विविधता, जीवन शैली, वातावरण अनुकूलता आदि का अध्ययन कर अपने नोट बुक में लिखा। एक दिन के इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सभी जीवों को देखकर नोट्स अपने शब्दों में तैयार किया। बच्चों ने वहां उपस्थित औषधालय में सामानों की जानकारी एकत्र की। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रताप दास से प्राप्त हुई है।